अनुसंधान नवाचार और प्रौद्योगिकी को प्रभावित करना (आई एम पी आर आई एन टी)

अनुसंधान नवाचार और प्रौद्योगिकी को प्रभावित करना (आई एम पी आर आई एन टी)

परिचय:

अनुसंधान नवाचार और प्रौद्योगिकी को प्रभावित करना (आई एम पी आर आई एन टी) सभी आईआईटी संस्थानों और आईआईएससी का पहला संयुक्त कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता के लिए देश को सक्षम व सशक्त बनाने के लिए बड़ी इंजीनियरिंग चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करना है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एम एच आर डी) इस कार्यक्रम को संयुक्त रूप से लागू कर रहे हैं।

चयनित प्रौद्योगिकी क्षेत्र:

आई एम पी आर आई एन टी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 10 प्रौद्योगिकी क्षेत्रों का चयन किया गया है। इन 10 क्षेत्रों तथा संबंधित संस्थानों के नाम निम्न हैं : -

  1. स्वास्थ्य देखभाल प्रौद्योगिकी : आईआईटी खड़गपुर
  2. कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी : आईआईटी खड़गपुर
  3. अग्रिम सामग्री : आईआईटी कानपुर
  4. जल संसाधन : आईआईटी कानपुर
  5. सतत निवास : आईआईटी रुड़की
  6. सुरक्षा और प्रतिरक्षा : आईआईटी मद्रास
  7. विनिर्माण प्रौद्योगिकी : आईआईटी मद्रास
  8. नैनो – प्रौद्योगिकी हाडवेयर : आईआईटी बंबई
  9. पर्यावरण और जलवायु : आईआईएससी बंगलोर
  10. ऊर्जा सुरक्षा : आईआईटी बंबई

आईआईटी कानपुर राष्ट्रीय समन्वयक है। आई एम पी आर आई एन टी के प्रत्येक क्षेत्र को विषयों, उपविषयों, लक्ष्य, पाठों आदि में बाँटा गया है। पूर्ण विवरण के लिए वेबसाइट देखें। http://imprint-india.org

सम्पर्क करें : -

राष्ट्रीय समन्वयक:

प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना
निदेशक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
कानपुर (उ.प्र) - 208016
ईमेल: director[at]iitk[dot]ac[dot]in

मानव संसाधन विकास मंत्रालय:

श्री आर सुब्रह्मण्यम
अपर सचिव
मानव संसाधन विकास मंत्रालय
शास्त्री भवन, नई दिल्ली
ईमेल: ps2ashe[at]gmail[dot]com

डी एस टी:

डॉ. आर ब्रेक्सपैथी
वैज्ञानिक जी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
प्रौद्योगिकी भवन, न्यू महरौली रोड
नई दिल्ली- 110016
ईमेल: rbpathy[at]nic[dot]in