पुस्तकालय

डीएसटी लाइब्रेरी द्वारा की जा रही गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया हैः

संकलन विकासः

डीएसटी लाइब्रेरी, विभाग के अधिकारियों/स्टाफ के सदस्यों की अवश्यकताओं के अनुसार लगातार नवीन पुस्तकों/शोध पत्रिकाओं के अभ्रिहण द्वारा अपने संकलन का निर्माण का रही है। संवीक्षित अवधि के दौरान, लाइब्रेरी ने 614 किताबें/मोनोग्राफ प्राप्त, संसाधित और उपलब्ध कराए हैं। लाइब्रेरी में उपलब्ध किताबों की कुल संख्या 22,000 से अधिक हो गई है।

इसके अतिरिक्त, लाइब्रेरी ने लगभग 110 राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी पत्रिकाएं अभिदत्त कीं और लगभग 100 ऐसी शोध पत्रिकाएं मुफ्त प्राप्त कीं। 

आॅनलाइन कैटालाॅग का अद्यतन

लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों के आॅनलाइन कैटालाॅग को लगातार उद्यतन किया गया और मशीन द्वारा पढ़े जाने वाले रिकाॅर्ड में कुल संख्या 13,000 से अधिक है।

प्रलेखन सेवाएं:

उपभोक्ताओं को पुस्तकें/मोनोग्राफ उपलब्ध कराने के अतिरिक्त, लाइब्रेरी लगातार मौजूदा जागरूकता सेवा, समाचारपत्रों की क्लीपिंग सेवा, फोटोकापिंग सेवा, उपभोक्ताओं की विशेष रुचि के साहित्य सर्वे आयोजन आदि जैसी अनेक प्रलेखन सेवाएं डीएसटी/डीएसआईआर के अधिकारियों/स्टाफ के सदस्यों की दैनिक सूचना आवश्यकताओं को पूरा कर रही है।

अपने संसाधनों से उपभोक्ताओं की सूचना आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ, लाइब्रेरी ने अंतरलाइब्रेरी ऋण के जरिए अन्य लाइब्रेरियों से सहयोग कर संसाधनों का भी उपयोग किया। लाइब्रेरी में उपलब्ध इंटरनेट सर्च सुविधा पर सूचना की खोज कर उपभोक्ताओं को सूचना सेवाएं प्रदान कीं।