प्रौद्योगिकी अनुवीक्षण एवं पुर्वानुमान (टीडब्ल्यूएफ)

प्रौद्योगिकी निगरानी और दूरदर्शिता (टी डब्ल्यू एफ) प्रभाग की स्थापना अप्रैल, 2014 में हुई। यह विभाग एक निश्चित दूरदर्शी रणनीति के तहत भविष्य को देखते हुए तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहन देता है और पोषण प्रदान करता है।

लक्ष्य

  • दूरदर्शिता फ्रेमवर्क के संदर्भ में विभिन्न प्रासंगिक क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर वर्तमान/उभरती हुई तकनीकों पर बारीकी से निगरानी रखना।
  • विज्ञान व प्रौद्योगिकी प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय दूरदर्शिता प्रणाली विकसित करना।
  • उपरोक्त के समर्थन में उद्योग जगत और शिक्षा जगत के बीच सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना।
  • चयनित दूरदर्शी रणनीतियों के अनुरूप विज्ञान व प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों/गतिविधियों का विकास और प्रोत्साहन।
  • रोडमैप, विशेष दूरदर्शिता रिपोर्ट और तकनीक सहयोग कार्यक्रमों का दस्तावेज तैयार करना और इनका प्रचार-प्रसार करना।
  • कलाकृतियों/प्रौद्योगिकी निगरानी पर रिपोर्ट और दूरदर्शी रणनीतियों के प्रभावी उपयोग के लिए मंत्रालयों/विभागों/उद्योग जगत/शिक्षा जगत/नागरिक समूह जैसे विभिन्न हितधारकों के बीच सहयोग स्थापित करना।

टी डब्ल्यू एफ की वर्तमान गतिविधियां:

  1. विद्युत गतिशीलता (इलेक्ट्रिक मोबिलिटी): 2014-15 के दौरान टी डब्ल्यू एफ ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र के नवाचारों पर निगरानी रखने के लिए कई कदम उठाए। इसका उद्देश्य है – भारी उद्योग विभाग (डी एच आई) की योजना – हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों का तेजी से अनुकूलन और विनिर्माण (एफ ए एम ई) – के तहत वाहनों के निर्माण में सहयोग प्रदान करना।
  2. राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दूरदर्शी प्रणाली का विकास: प्रांसगिक क्षेत्रों में दूरदर्शी रणनीतियों के विकास को प्रोत्साहन प्रदान करना, राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दूरदर्शी प्रणाली की स्थापना पर विचार-विमर्श किया गया है और एक रणनीतिक परिपत्र तैयार किया जा रहा है।

प्रौद्योगिकी निगरानी और दूरदर्शिता से संबंधित डी एस टी की गतिविधियों की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -