वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान

लक्ष्य

हिमालयी क्षेत्र मे सुरक्षित जीवन एवम् सतत विकास हेतु भू-प्रक्रियाओं के उत्तरोतर ज्ञान का उपयोग |

मिशन

भू-गतिक क्रियाओं , जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनो, जीवन के क्रमिक विकास एवम् प्राकृतिक आपदाओं के आकलन एवम् उनसे बचाव के ज्ञान के उत्तरोतर विकास हेतु पर्वत निर्माण सम्बन्धी भू-गर्भीय रहस्यों को, विशेषकर हिमालय के सन्दर्भ में, समझने के निरन्तर प्रयास के लिये कटिबद्ध |

अधिदेश

  •     अंतर्विषयक– दृष्टिकोण के आधार पर हिमालय के भू-गतिक विकास पर नवीन सिद्धान्तो और प्रतिमानो के विकास हेतु अनुसंधान।
  •     प्राकृतिक संसाधनो जैसे खनिज, ग्लेशियर और जल संसाधनो के प्रबन्धन एवम् अन्वेषण हेतु कार्यनीति का विकास।
  •     प्राकृतिक आपदाओं के कारकों को समझने सम्बन्धी , उनके जोखिम क्षमताओं के आकलन सम्बन्धी , तथा उनसे बचाव के तौर तरीको के सुझाव सम्बन्धी शोध की योजनाऐ बनाना तथा उनका समन्वय करना।
  •     हिमालयन भू-विज्ञान के डेटाबेस के लिए राष्ट्रीय सन्दर्भ केन्द्र के रुप मे सेवा देना।

वेबसाइट